रतलाम: गुड़ी पड़वा के अवसर पर नेपाली संस्कृति परिषद रतलाम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम, 22मार्च(खबरबाबा.काम)। आज हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 गुड़ी पड़वा के अवसर पर नेपाली संस्कृति परिषद अंतरराष्ट्रीय के तत्वाधान में नेपाली संस्कृति परिषद रतलाम द्वारा रतलाम में निवासरत नेपाली समाज के लोगों की बैठक और भोजन का कार्यक्रम परिषद के कार्यालय 14 रामबाग कालिका माता मंदिर के पीछे रखा गया ।

संस्कृति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज शर्मा और रतलाम जिला अध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठ के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें पूर्वअध्यक्ष संजय गुरुंग, संयोजक करण सिंह ठाकुर, केंद्र कोषाध्यक्ष डीबी राणा, महासचिव अनीता थापा और प्रदेश उपाध्यक्ष जीपी गुरुंग इंदौर से सम्मिलित हुए। परिषद के रतलाम कार्यकारिणी के साथ ही रतलाम संयोजक सुमन थापा, उपाध्यक्ष ललित जंगशाही, कोषाध्यक्ष पहल बहादुर एवं महिला मंडल संयोजक सीमा गिरी, अध्यक्ष लता कार्की,उपाध्यक्ष लक्ष्मी शाही कोषाध्यक्ष गायत्री सिंह एवम समाज के गणमान्य सदस्य शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *