रतलाम: सामाजिक कार्यों में जनभागीदारी आवश्यक – विधायक चेतन्य काश्यप- रोटरी कार्डियक एंबुलेंस के लिए पोर्टेबल वेंटीलेटर एवं चिकित्सकीय उपकरण प्रदान किए

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,27मार्च(खबरबाबा.काम)। विधायक निधि से प्रदत्त एवम् रोटरी सोशल वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट रतलाम के माध्यम से संचालित एडवांस लाइफ सपोर्ट कार्डियक एंबुलेंस के लिए विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा विधायक निधि से पोर्टेबल वेंटीलेटर एवं अन्य उपकरण प्रदान किए। इसके लिए ट्रस्ट द्वारा डॉ.जय कुमार जलज द्वारा हस्त लिखित सम्मान पत्र से श्री काश्यप का सम्मान किया गया। साथ ही कार्डियक एंबुलेंस के संचालन में सहयोग करने वाले विभिन्न अस्पतालों के व्यक्तियों का भी इस मौके पर सम्मान कियाट्रस्ट द्वारा संचालित रोटरी कार्डियक एंबुलेंस न्यूनतम शुल्क पर मरीजों के लिए उपलब्ध है।

सम्मान समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि जाति, समाज और वर्ग से ऊपर उठकर सामाजिक कार्य करने की आवश्कता है। सामाजिक संस्थाओं की बहुत बड़ी श्रृंखला हम देश में देख रहे है। रतलाम समाज के वरिष्ठ भी आरंभ से समाज सेवा के कार्य करते आ रहे है। वर्तमान समय में ऐसे कार्यों के लिए जनभागीदारी आवश्यक हो गई है। रोटरी क्लब एक अंतराष्ट्रीय संस्था है, जिसके माध्यम से कई सेवा प्रकृल्प रतलाम में संचालित हो रहे है। कार्डियक एंबुलेंस का संचालन भी इसी कड़ी में हो रहा है।

रोटरी हॉल में आयोजित समारोह के दौरान मुख्य रूप से अशोक तांतेड, टीएस अंकलेसरिया,ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न मजावदीया , सुशील छाजेड़, रितेश वोहरा, सिद्धार्थ जैन, राजेश पगारिया, रवि नाहर ,प्रखर डफरिया, रंगलाल चोरडिया, विनोद कमरचंदानी, डॉ राकेश पोरवाल, सहित क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। एंबुलेंस हेतु संपर्क नंबर 8770051501 , 9893040749 है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *