रतलाम: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रतलाम दौरा प्रस्तावित, तैयारियों में जुटा प्रशासन

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम 27 मार्च (खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अप्रैल महीने में रतलाम दौरे पर आ सकते हैं। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। सूत्र के अनुसार मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रस्तावित रतलाम भ्रमण के दृष्टिगत आज हुई टीएल बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों को आवश्यक तैयारियों के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों की सूची तैयार करने, प्रतिभाओं को सूचीबद्ध करने, लोकार्पण, शिलान्यास कार्यों की सूची बनाने हेतु निर्देशित किया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में रतलाम आ सकते हैं।

बैठक में दिए निर्देश

समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियों के संबंध में विशेष रूप से अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान किसानों को खरीदी केंद्रों पर कोई दिक्कत परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसानों के साथ अच्छा व्यवहार भी रखने के कलेक्टर ने खासतौर पर निर्देश दिए।

जिले में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन प्राप्ति के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा कहा गया कि महिलाओं को अपने आवेदन देने के दौरान कोई कठिनाई नहीं हो, सेंटर्स पेयजल, छाया इत्यादि सुनिश्चित की जाएं। जिला पंचायत के सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

इस बैठक में भी कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा विशेष रुप से की। जो शिकायतें निराकरण से शेष है उनका आगामी 11 दिनों में निपटारा करने के निर्देश दिए। लाडली बहना योजना में ईकेवाईसी की जानकारी प्राप्त की। आलोट क्षेत्र में प्रगति में अपेक्षाकृत सुधार लाने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। कलेक्टर पिपलोदा तथा रतलाम जनपदों में भी प्रगति से संतुष्ट नहीं थे।

संयुक्त कलेक्टर अनिल भाना को निगम कमिश्नर का अस्थाई प्रभार

नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की गई। निगमायुक्त के बीमारी अवकाश एवं मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्य की महत्ता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना को अस्थाई रूप से निगमायुक्त का चार्ज सौंपने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यपालन यंत्री सुरेश व्यास ने बताया कि योजना में तत्काल प्रगति लाना शुरू कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *