रतलाम: नवागत एसएसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने रात में रतलाम पहुंचकर संभाला पदभार

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,27मार्च(खबरबाबा.काम)। जिले के नवागत एसएसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने सोमवार रात को रतलाम पहुंचकर रात में ही पदभार ग्रहण किया।

नवागत एसएसपी श्री बहुगुणा जबलपुर से सोमवार रात को रतलाम पहुंचे। यहां उनका एएसपी सुनील पाटीदार ने स्वागत किया। रतलाम पहुंचने के कुछ देर बाद ही एसपी श्री बहुगुणा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें एसपी अभिषेक तिवारी ने रतलाम एसपी का चार्ज सौंपा। एसपी अभिषेक तिवारी ने पुष्पगुच्छ से नवागत एसएसपी श्री बहुगुणा का स्वागत किया। जानकारी के अनुसार यह पहला मौका है जब रतलाम में एसपी ने रात में पदभार ग्रहण किया हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *