रतलाम: रॉयल कालेज के 100 विद्यार्थियों के दल का 7 दिवसीय गोवा टूर सम्पन्न, कई पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||||

रतलाम,28मार्च(खबरबाबा.काम)। रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के महाविद्यालयों में अध्ययनरत् 100 विद्यार्थियों के दल गोवा भ्रमण कर लौटा है। विद्यार्थियों ने गोवा में कई स्थानो पर पर्यटन का आनंद लिया।

छात्र-छात्राओं का दल 21 मार्च को गोवा के लिये रतलाम से रवाना हुआ था।7 दिवसीय इस टूर में 42 छात्रायें एवं 51 छात्र गोव के विभिन्न पर्यटन स्थल- फोर्ट अगुड़ा, सिकेरियम बीच, बाघा बीच, अजुनां बीच, कोलनगेट बीच, केन्डोलिम बीच, ओल्ड गोवा चर्च, श्री मंगेशी टेम्पल, डोना पावला बीच, पणजी सिटी, सनसेट पांईट, समुद्र डाल्फीन व्यु, अजुनां वाटर पार्क आदि स्थानों पर गए।


टूर के समन्वयक रॉयल कालेज के प्रशासक प्रफुल्ल उपाध्याय थे तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए 3 पुरूष प्राध्यापक प्रवीण मंत्री, कपिल केरोल, सुमेर सिंह शक्तावत, व 2 महिला प्राध्यापक दीपिका कुमावत, गरिमा मिश्रा तथा चिकित्सीय परामर्श के लिये सरोज यादव भी टूर में साथ गये थे।

रॉयल कालेज द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु, प्रतिवर्ष टूर का आयोजन किया जाता हैं, और पिछले वर्षो में, नेपाल, कुल्लू मनाली, शिमला, मसूरी, कटरा- वैष्णों देवी, त्रिवेन्द्रम, कलकत्ता, ऊंटी, मुन्नार-ऐलेप्पी, थेकड़ी-वायनार, कोचीन, सिक्किम, डाजंर्लिग, मेसूर, कोडाईकनाल, मुंबई, पटनीटाप, नेनीताल, अलमोड़ा, पचंगनी, महाबलेश्वर आदि स्थानों पर विद्यार्थियों के लिये टूर आयोजित किये गये हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *