
रतलाम,6अप्रैल(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल कल 7 अप्रैल शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर रतलाम आएंगे।
श्री चहल के दौरा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन और उपाध्यक्ष गौरव मुणत ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल शुक्रवार दोपहर रतलाम पहुंचेंगे। उज्जैन महाकाल दर्शन कर रतलाम जिले में आगमन होगा। राष्ट्रीय महामंत्री के दौरे को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
यह रहेंगे कार्यक्रम
– रतलाम ग्रामीण विधानसभा में युवा चौपाल 12:30 बजे
– विरुपाक्ष महादेव बिलपांक में दर्शन दोपहर 2 बजे
-युवा मोर्चा कार्यालय न्यू रोड पर स्वागत एवं प्रेस वार्ता 3:15 बजे
– रतलाम शहर विधानसभा में स्वच्छता कार्यक्रम एवं सेवा बस्ती में सह भोज 4:30 बजे
-इसके पश्चात मंदसौर प्रस्थान



