रतलाम: पूर्व गृहमंत्री पहुंचे कलेक्टोरेट,कहा- ‘अन्याय हिम्मत कोठारी अब बर्दाश्त नहीं करेगा, जिस दृष्टि से मुकाबला करना होगा करूंगा’, जानिए क्या है मामला

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,6अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जावरा और पिपलौदा क्षेत्र में अवैध कालोनी के मामले में हुई FIR के बाद गुरुवार दोपहर को पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से मिलने अचानक कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां कलेक्टर के चेंबर में नहीं होने पर वह बाहर कुर्सी पर बैठ गए।बाद में कलेक्टर आए और उन्हें चर्चा के लिए चेंबर में ले गए। मीडिया से चर्चा करते हुए श्री कोठारी ने कहा कि ‘ अन्याय हिम्मत कोठारी अब बर्दाश्त नहीं करेगा। जिस दृष्टि से मुकाबला करना होगा करूंगा।’

मामला कुछ ऐसा है कि जावरा में अवैध कालोनीनाइजरो के खिलाफ हुई पुलिस कार्यवाही में पूर्व मंत्री श्री कोठारी के भतीजे की पत्नी के खिलाफ भी FIR की गई हैं । इस सिलसिले में पूर्व मंत्री श्री कोठारी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से मिलने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। कलेक्टर के ऑफिस में नहीं होने पर वे कलेक्टर कक्ष के बाहर ही कुर्सी पर बैठ गए थे ।सूचना मिलते ही कलेक्टर अपने कार्यकाल पहुंचे और पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी को अपने कक्ष में ले गए ।

बाद में अपने आने का कारण मीडिया को बताते हुए पूर्व मंत्री श्री कोठारी ने बताया कि मामला जावरा का है। हम इसमें दोषी नही है । हमे कोई नोटिस भी नही दिया , बस केस बन जाता हैं । सारे तथ्य बताने कलेक्टर के पास आया था । पूर्व मंत्री श्री कोठारी ने कहा कि कार्यवाही करना कोई गलत नहीं है , लेकिन पहले दोषी को बताओ तो सही की तेरा यह अपराध है । तथ्यात्मक जांच के बाद प्रकरण बनने चाहिए । एक तरफा कार्यवाही हो रही हैं । मेरी बहु तो कालोनाइजर ही नही है। कालोनी किसी और ने काटी है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए यह भी कहा कि ‘अभी तो मैं ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहता हूं सिर्फ इतना कहूंगा कि अन्याय हिम्मत कोठारी अब सहन नहीं करेगा। जिस दृष्टि से मुकाबला करना होगा करूंगा। बर्दाश्त करने की सीमा टूट गई है।

इस मामले में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा की पूर्वमंत्री हिम्मत कोठारीजी ने सारी बाते बताई है । निर्दोष पर कार्यवाही नही होनी चाहिये । तथ्यात्मक जांच के बाद ही कार्यवाही करने को कहा गया है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *