रतलाम: प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विधायक दिलीप मकवाना ने एक दिन एक बूथ पर बिताया

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||

रतलाम,6अप्रैल(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को देशभर में प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना शबरी मंडल के बूथ क्रमांक 217 बावड़ीखेड़ा पर मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार व बूथ अध्यक्ष भरतलाल गिरवाल के साथ एक दिन के प्रवास पर रहे। स्थापना दिवस पर विधायक श्री मकवाना ने कन्या पूजन भी किया।

स्थापना दिवस के पूर्व रात्रि को विधायक श्री मकवाना द्वारा बूथ विस्तार अभियान की समीक्षा की गई। इसके साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। सुबह सबसे पहले पार्टी का झंडा लगाकर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान कन्या पूजन करके भाजपा की विचारधारा से जुड़े नए कार्यकर्ता प्रेमचंद डोडियार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और संगठन की रिती नीति से अवगत करवाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *