रतलाम: सीएम के दौरे के पूर्व कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लेकर सैलाना भेजा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री के रतलाम आगमन के पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सैलाना में अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया।

मुख्यमंत्री के रतलाम आगमन पर कांग्रेस द्वारा उन्हें स्मरण पत्र दिया जाना था। सीएम के आने के 2 घंटे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता राम मंदिर चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में हेलीपैड पर जाने के लिए बड़े। चौराहे पर पुलिस प्रशासन ने सभी को हिरासत में लेकर बस में बिठा कर सैलाना भेज दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे हवा में उड़ा कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, श्रीमती यास्मीन शेरानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, सतीश पुरोहित, रजनीकांत व्यास, राजीव रावत ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, नगर निगम उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वुसत, सुजीत उपाध्याय, पार्षद नीलोफर खान, श्रीमती आशा रावत, मीनाक्षी सेन, सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, हितेश पेमाल, अमर सिंह शेखावत, आयुष सिंह राठौड़, विशाल कण्डारे, भरत सेन, अभिजित सुराणा, हरविंदर नांद्रा, आरिफा कछवाय, अनु धभाई, राधा प्रजापति, हिना शेख, मुकेश सोलंकी, गणेश यादव, धर्मेंद्र मंडवारिया, धर्मेंद्र शर्मा, मनोज खोईवाल, चंद्र प्रकाश पुरोहित, हीरालाल परमार, छोटू चावड़ा, देवेंद्र वैराल, इक्का बेलूत, वीरपाल सिंह, शाकिर खान, रमेश शर्मा, बच्चा खान, सुरेश राठौर, इकरार चौधरी, राहुल दुबे, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *