रतलाम: राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का धोंसवास शिविर सम्पन्न, 232 लोगो ने प्राप्त किया चिकित्सीय परामर्श

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,9अप्रैल(खबरबाबा.काम)। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी द्वारा ग्राम धोंसवास जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में धोंसवास एवं आसपास के क्षेत्र के 232 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।

शिविर के मुख्य आतिथ्य धोंसवास ग्राम सरपंच के अनिल पाटीदार रहे । रॉयल हॉस्पिटल के संचालक प्रमोद गुगालिया इस शिविर में भी उपस्थित रहे एवं उनके मार्गदर्शन में शिविर सम्पन हुआ ।

शिविर में धोंसवास एवं आसपास क्षेत्र के 232 रहवासियों का राॅयल हाॅस्पिटल के डाॅ. शमशूलहक एवं महिला चिकित्सक डॉ आशिता ठाकुर व डाॅ. रुकय्या बुरहानी की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।इस शिविर में आवश्यक दवाईया भी निशुल्क प्रदान की गई ।

इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। मरीजों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।

आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के संजीत परहियर, सिस्टर करुणा डामोर, सोनम शर्मा, ड्रेसर कृष्णा शर्मा, दीपेंद्र शर्मा आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *