रतलाम: होम्योपैथी के जनक डॉ. सैम्युअल हैनीमेन की जयंती मनाई गई

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,10अप्रैल(खबरबाबा.काम)। डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, काटजू नगर, रतलाम (म.प्र.) में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैम्युअल हैनीमेन की 268वीं जयंती सोमवार को हर्षोल्लास केे साथ मनाई गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ एवं विद्यार्थियों नें द्धीप प्रज्वलित कर डॉ. हैनीमेन साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

प्राचार्य डॉ. भरत पटेल ने अपने उद्धबोधन में बताया कि डॉ. हैनीमेन के बताए हुए होम्योपैथिक चिकित्सा के नियमों का पालन करते हुए हम सबको होम्योपैथी को एक नई उंचाई तक पहुॅचाना है, जिससे बीमारी को जड़ से खत्म करके आम जनमानस को इसका लाभ पहुॅचाया जा सकें। कार्यक्रम में होम्योपैथिक टिचिंग स्टाफ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. मदन मोहन शर्मा, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. विनिता शुक्ला, डॉ. प्रमोद सिंह बघेल, डॉ. वैभव भाटी, डॉ. रिषभ जैन, डॉ. योगेन्द्र पाटीदार, डॉ. नेहा जैन एवं डॉ. प्रज्ञा पाण्डे, श्री बाबूसिंह सिसौदिया, श्री नवीन बागड़ी व श्रीमती मीनू उपस्थित थे।

विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर होम्योपैथी पर विशेष व्याख्यान एवं प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित समस्त जनों को स्वल्पाहार वितरित किया गया एवं आभार डॉ. आनंद जैन ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *