रतलाम: अचानक बिलपांक थाने पहुंचे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, दिए यह निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,12अप्रैल(खबरबाबा.काम)। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा आज थाना बिलपांक का आकस्मिक निरीक्षण किया।

श्री बहुगुणा शाम को थाना बिलपांक पहुंचे और थाना भवन, हवालात, महिला डेस्क और थाना परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय थाना प्रभारी ओ पी सिंह स्टॉफ के साथ थाने पर मौजूद थे। श्री बहुगुणा द्वारा थाना प्रभारी से थाना क्षेत्र के संबंध में जानकारी ली तथा थाने के स्टॉफ से चर्चा कर उनकी परेशानियों को सुना। निरिक्षण के समय श्री बहुगुणा द्वारा थाना प्रभारी को अपराधो की रोकथाम और कानून व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए।

यह निर्देश दिए

• थाने का रिकॉर्ड को मेंटेन कर अपडेट रखा जाएं।

• अपराधो को नियंत्रित किया जाए तथा आदतन अपराधियों पर कार्यवाही की जाएं।

• अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाकर उनपर कार्यवाही कर नियंत्रण किया जाए।

• सी एम हेल्पलाईन का संतुष्टिपूर्वक एवं शीघ्र निराकारण किया जाए।

• अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउन्ड ओवर कराया जावे तथा उल्लंघन करने पर 122 द. प्र. सं. के तहत कार्यवाही की जाए।

इसके साथ ही थाने का रखरखाव अच्छे से करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *