रतलाम: विधायक दिलीप मकवाना ने किया धोलका से उमरथाना को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण, गुणवत्ता का ध्यान रखने के दिए निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा में ग्राम धोलका को ग्राम उमरथाना से जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने के लिए विधायक दिलीप मकवाना मौके पर पहुंचे। सड़क निर्माण कार्य को देख विधायक श्री मकवाना द्वारा ठेकेदार से चर्चा की गई और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखने की बात कही। उनके द्वारा ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता का मटेरियल उपयोग में लाने के संबंध में निर्देशित किया गया।

विधायक श्री मकवाना ने बताया कि ग्राम धोलका को ग्राम उमरथाना से जोड़ने के लिए 4.83 करोड़ की लागत से 3.90 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार द्वारा किस गुणवत्ता का कार्य किया जा रहा है, इसकी पड़ताल करने के लिए ही मौके पर पहुंचकर औचक l निरीक्षण किया गया। क्षेत्र में सड़क का विस्तार होने से आमजन को काफी सुविधा होगी और आवागमन भी आसान होगा। लंबे समय से ग्रामीण उक्त मार्ग के निर्माण का इंतजार कर रहे थे जो कि विधायक दिलीप मकवाना के प्रयासों से स्वीकृत हो गया और अब कार्य भी प्रारंभ हो चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *