रतलाम में पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई-छेड़छाड़ रोकने गए युवक की हत्या के आरोपितो के मकानों पर चला जेसीबी का पंजा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,17अप्रैल(खबरबाबा.काम)। रतलाम में पुलिस और प्रशासन ने सोमवार को फिर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। हत्या के आरोपितो के मकान पर जेसीबी का पंजा चला। आरोपितो ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की थी ,जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

सोमवार को पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में डीजल शेड रोड राजीव नगर क्षेत्र में यह पूरी कार्रवाई की गई है। जेसीबी लेकर नगर निगम का अमला सुबह मौके पर पहुच गया था। दोपहर तक मकान तोड़ने की कार्रवाई चली।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल की रात एक युवती स्कूटी से राजीव नगर से गुजर रही थी तभी आरोपित राहिल ,साहिल, राजा और सादिक ने छेड़खानी की थी। मंगेतर मोहसिन ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो चारों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बेसबॉल के डंडे से सिर पर जोरदार प्रहार किया जिससे मोहसिन बुरी तरह से घायल हो गया था।घायल युवक को ईलाज के लिए रतलाम जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया था।जहां बाद में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

हालांकि पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही आरोपियो को गिरप्तार कर लिया था। लेकिन आज पुलिस और प्रशासन ने हत्या के आरोपितों के मकानों पर बड़ी कार्रवाई की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *