रतलाम: 18 दिन में यातायात पुलिस को शहर में प्रेशर हार्न वाले सिर्फ 2 वाहन और नाबालिक द्वारा वाहन चलाने के भी सिर्फ 2 मामले मिले, हेलमेट नहीं लगाने से ज्यादा मामले कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने के आए सामने

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||
सांकेतिक फोटो

रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा.काम)। यातायात पुलिस ने शहर में 1 अप्रैल से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया है। अभियान के तहत 18 दिनों में यातायात पुलिस को प्रेशर हॉर्न लगे हुए सिर्फ दो वाहन मिल पाए हैं। यही नहीं नाबालिक द्वारा वाहन चलाने के भी 2 मामले ही सामने आए हैं। खास बात यह है कि 18 दिनों में बिना हेलमेट वाहन चलाने से ज्यादा मामले चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट नहीं लगाने के आए हैं।

एसपी के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान

शहर की यातायात व्यवस्था की हालत किसी से छिपी नहीं है। जिसे देखते हुए जिले के नवागत पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा ने शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस को निर्देशित किया। एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के खिलाफ अभियान तो चलाया, लेकिन इसमें भी सिर्फ यातायात पुलिस की औपचारिकता नजर आ रही है। अभियान के तहत 1 से 18 अप्रैल तक यातायात पुलिस ने क्या-क्या कार्रवाई की यह हम आपको बताते हैं।

यह हुई कार्रवाई

18 दिनों में यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने पर 126 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 198 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने पर 10 लोगों के खिलाफ पिछले 18 दिन में कार्रवाई हुई है। नाबालिक द्वारा वाहन चलाने पर 2 मामलों में कार्रवाई हुई है। 18 दिनों में प्रेशर हार्न लगे सिर्फ दो वाहनों के चालन बनाकर जुर्माना वसूला गया है। तेज गति से वाहन चलाने वाले 20 मामलों में कार्रवाई हुई है। परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। अन्य मामलों में 80 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस के अनुसार 18 दिनों में 2,16,200 रूपए‌ का जुर्माना वसूल किया गया है।

यह आंकड़े स्वयं यातायात पुलिस द्वारा आज जारी किए गए हैं, जिसे देखकर यातायात महकमे की सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *