रतलाम: आधी रात को छत के रास्ते टीन सेड तोड़कर घर में घुसा पति और पत्नी की कर दी नृशंस हत्या, सास घायल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,20अप्रैल(खबरबाबा.काम)। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत नया गांव में बीती देर रात एक पति ने अपने ससुराल में जाकर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। घटना में बीच-बचाव करने की सास भी घायल हुई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सालाखेड़ी निवासी हीरा सिंह है। उसकी पत्नी मान कुमार 46 वर्ष पिछले 1 वर्ष से नया गांव स्थित अपने मायके में मां के साथ रह रही थी। आरोपी बीती रात करीब 2:30 बजे नया गांव में अपनी सास से घर पहुंचा। आरोपी ने छत पर लगे टीन सेड को तोड़ा और घर में घुस गया। घर में उसका पत्नी और सास से विवाद हुआ। आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी मानकुवर की नृशंस से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई सास भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल सास को अस्पताल में भर्ती किया गया है। थाना प्रभारी श्री वर्मा ने बताया कि मामले में धारा 302 एवं 307 के तहत हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *