रतलाम: एसपी के सख्त निर्देशों का असर- हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर मामलों में आरोपी शातिर कंजर को किया गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,22अप्रैल(खबरबाबा.काम)। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के सख्त निर्देशों ने रतलाम पुलिस को एक्टिव कर दिया है। अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आलोट पुलिस ने कई गंभीर मामलों में आरोपी एक शातिर कंजर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है

जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम सुनील पाटीदार के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी के द्वारा आलोट पुलिस को हत्या, चौरी ,लूट, डकैती जैसे अपराध घटित करने वाले कंजरो की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में पुलिस टीम बनायी गई एवं मुखबीर को लगाया गया । मुखबीर द्वारा सूचना दी गई कि फरियादी युसुफ खां पिता असरफ खां जाति मेवाती मुसलमान के साथ लूट की घटना कारित करने वाला कुख्यात 5000 रुपये का फरारी बदमाश कंजर रामलाल रेल्वे स्टेशन आलोट के पास मीणा कालोनी के तरफ खडा है। तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना आलोट पुलिस टीम द्वारा फरारी बदमाश रामलाल पिता शराफा कंजर निवासी लाखाखेडी थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

आपराधिक रिकार्ड :-

आरोपी रामलाल पिता शराफा कंजर उम्र 40 साल निवासी लाखाखेडी थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान के विरुद्ध हत्या, लूट एवं डकैती जैसे 05 गंभीर मामले दर्ज है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *