रतलाम: शहर के युवा फिल्म निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा की नई फिल्म ‘टेक्निकल टीचर’ की शूटिंग प्रारंभ,बालिका शिक्षा पर आधारित है फिल्म

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,24अप्रैल(खबरबाबा.काम)। मालवांचल की आपराधिक घटनाओं पर आधारित फिल्म मालवा मराठा बनाकर चर्चा में आए शहर के युवा फिल्म निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा अब सामाजिक सरोकारों से जुडे विषय बालिका शिक्षा पर आधारित फिल्म ”टैक्निकल टीचर” बना रहे है। फिल्म का मुहूर्त जेवीएल मंदिर में किया गया। हरीश की नई फिल्म में मालवांचल के ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की स्थिति और समस्याओं को प्रभावी और मनोरंजक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मालवांचल के ग्रामीण इलाकों में आज भी बालिकाओं की स्थिति ठीक नहीं है। बालिकाओं को प्राथमिक शिक्षा के लिए तो स्कूल में भेजा जाता है,लेकिन बालिकाओं की छोटी उम्र में शादी कर दी जाती है। कोई मेधावी बालिका उच्च शिक्षा लेना भी चाहती है तो उसके अभिभावक शिक्षा दिलाने की बजाय उसकी शादी करके अपनी जिम्मेदारी से छुटकारा पाना चाहते है।

फिल्म निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा ने इन्ही ज्वलन्त मुद्दों को पर आधारित दिल को छू लेने वाली फिल्म टैक्निकल टीचर बनाना प्रारंभ किया है। हरीश दर्शन शर्मा की इस नई फिल्म टैक्निकल टीचर का मुहूर्त शाट जेवीएल मंदिर में फिल्माया गया था। अपनी इस फिल्म में भी निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा ने स्थानीय कलाकारों को ही मुख्य भूमिका में रखा है जबकि कई कलाकार इंदौर थिएटर ग्रुप से भी है । इस फिल्म की कहानी और पटकथा हरीश शर्मा और अमजद खान ने मिलकर तैयार की है। रतलाम प्रेस क्लब इस फिल्म से मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है।

ईशान फ़िल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म के डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी (डीओपी) राजीव मकाशरे (इंदौर) है जबकि हर्ष शर्मा (मेडी) उनके सहायक के रूप में काम कर रहे है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार – नेहा पंवार कोचे,आकांक्षा शर्मा,कुमकुम हरिवल्लभ शर्मा,प्रकाश गोलानी,डॉ पवन मुजवादिया,राजेन्द्र व्यास (व्यास दादा इंदौर),मनोज जोशी,नरेन्द्र शैतानमल शर्मा ( नाना),भूमि शर्मा ,शिवानी मईड़ा,दीप्ति राठौर,शोभना विसपुते (इंदौर),सुभाष नायडू,संजय श्रोत्रिय,कैलाश बैरागी,हर्ष शर्मा (मेडी),ईशान शर्मा,राजीव मकाशरे,अभिषेक शर्मा ,दीपक चरपोटा,भूमि शंकरलाल पन्डया ,शिवानी प्रकाश मेढा ,रसाल कुँवर गोपाल सिंह,पायल मुकेश राव,नन्दनी मुकेश प्रजापत,जय श्री नागेश्वर राव,राधिका मुकेश प्रजापत,ईश्वरलाल धबाई,ईश्वरलाल जाट,प्रकाश मेढा,संजय क्षोत्रिय,कान्ता क्षोत्रिय और गोवर्धनलाल चौधरी आदि है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *