रतलाम: एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का एक्शन- सुबह-सुबह कंजरो के डेरो पर दी पुलिस ने दबिश,चोरी एवं अवैध शराब बनाने और बेचने पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,25अप्रैल(खबरबाबा.काम)। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के सख्त रवैये के बाद रतलाम पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। मंगलवार अलसुबह एसपी के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जावरा क्षेत्र के कंजर डेरो पर दबिश दी।

जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा क्षेत्र में चोरी और अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थांनो को निर्देशित किया गया था। एसपी के निर्देश पर आज एएसपी सुनील पाटीदार के मार्गदर्शन मे एसडीओपी जावरा रविन्द्र बिलवाल के नेतृत्व में थाना औ. क्षेत्र जावरा, थाना रिगंनोद, थाना बडावदा एवं चौकी हुसैन टेकरी, सरसी, हाटपिपलिया, ढोढर चौकी से प्राप्त पुलिस बल से टीम गठीत की गई। टीम द्वारा थाना औ क्षेत्र जावरा के कंजर डेरों में अलग अलग टीम बनाकर दबीश दी गई।

दबिश के दौरान सरसी से एएसआई कलसिहं मईडा द्वारा कंजर डेरा राजाखेडी मुख्य मार्ग नाकाबंदी के दौरान एक लाल कलर के बिना नम्बर के ट्रेक्टर को रोकने पर ट्रेक्टर ड्रायवर अपने वाहन को छोड़कर भाग गया। जिसकी पहचान जितेन्द्र पिता मनोहर कंजर निवासी राजाखेडी कंजर डेरा के रूप में की गई। ट्रेक्टर से दो नीले रंग की प्लास्टिक केन मे 30-30 लीटर अवैध हाथ भट्टी की महुआ शराब होना पाई गई।

इसी तरह एएसआई कमलेश सीनम द्वारा गडगडिया रोड कच्चा रास्ता पर नाकाबंदी के दौरान कंजर डेरा तरफ से एक बिना नम्बर की काले रंग की होण्डा शाईन मोटरसाइकिल जिसके दोनो तरफ नीले रंग की प्लास्टिक की केन बंधी थी नाकाबंदी के दौरान रोकने पर मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देख मोटरसाइकिल छोडकर भाग गया। जिसकी पहचान सुमित पिता प्रहलाद कंजर निवासी राजाखेडी कंजर डेरा के रूप में की गई।

उक्त मोटरसाइकिल को चैक करने पर इंजिन एवं चैचिस क्रमांक घिसे होकर अपठनीय स्थिति में पाए गए। गाड़ी पर दो नीले रंग की प्लास्टिक केन मे 30-30 लीटर अवैध हाथ भट्टी की महुआ शराब होना पाई गई। थाना औ.क्षेत्र जावरा पर दोनो आरोपियो के विरुध अवैध शराब के प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिये गये है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि अवैध शराब एवं कंजरो के विरुद्ध धडपकड लगातार जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *