रतलाम: अष्टविनायक कालोनी में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,5मई(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत अष्टविनायक कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को फरियादी पुरूषोत्तम पिता स्व. भगवतीप्रसाद माहेश्वरी 70 वर्ष निवासी अष्टविनायक रेसिडेंसी राजबाग रतलाम ने रिपोर्ट किया कि वे अपने दोस्त के घर बांगरोद गए हुए थे। रात्रि मे फरियादी के घर का ताला तोड कर अज्ञात बदमाश एक मंगल सुत्र सोने का एवं दो चांदी के सिक्के व नगदी 12 हजार रूपए चुरा कर ले गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर अज्ञात आरोपी एंव चोरी गये माल की लगातार तलाश पतारसी की गई। मुखबीर सूचना पर प्राप्त होने संदेही राकेश पिता दशरथ भाटी उम्र 35 साल निवासी चोराना थाना बिलपांक हामु. अरिहंत परिसर रतलाम व दिनेश पिता गणेश पंवार उम्र 30 साल निवासी चोराना थाना बिलपांक व गोविंद पिता नरसिंह चौहान उम्र 52 साल निवासी नायन थाना नामली को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर उन्होंने जुर्म स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कॉलोनी में रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था‌।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा, एसआई पंकज राजपुत,एएसआई रायसिंह रावत, आरक्षक दिनेश मईडा, आरक्षक दीपकसिंह, नब्बु डामोर, मोहन पाटीदार, नरेन्द्र पावरा लखनसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *