रतलाम: अधिकारी ,कर्मचारी घर-घर जाकर पूछेंगे ‘आपको कोई प्रॉब्लम तो नहीं’, 25 मई तक चलेगा यह विशेष अभियान, अधिकारी- कर्मचारियों के अवकाश पर भी प्रतिबंध, आ सकते हैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह भी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 05 मई (खबरबाबा.काम)। जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा शुक्रवार को एक बैठक लेकर जिले में क्रियान्वयन की रूपरेखा निर्धारित की गई।

बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए कि अभियान की तैयारियों के दृष्टिगत जुड़े हुए विभागों के सभी अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित किए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार जिले में अभियान का क्रियान्वयन गंभीरता के साथ किया जाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। कलेक्टर द्वारा प्रतिदिन रात्रि में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

जिला मुख्यालय और जनपद रतलाम के अधिकारी, कर्मचारी बैठक में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे उपस्थित रहेंगे। जनपद पंचायतों के अधिकारी, कर्मचारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहेंगे।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण आगामी 10 मई से 25 मई तक आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 15 विभागों के 67 सेवाओं का लाभ हितग्राहियों को मिलेगा।

कलेक्टर ने अधिकारियों को सुनिश्चित करने को कहा कि 25 मई के पश्चात उक्त विभागों के कोई भी हितग्राही लाभ से वंचित नहीं रहे अर्थात अभियान के अंतिम तिथि के पश्चात कोई भी हितग्राही वंचित रहा तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा।

कलेक्टर ने कहा कि अभियान के क्रियान्वयन के दौरान संभवत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान का जिले में आगमन हो सकता है। अभियान के दौरान विभागों में प्राप्त आवेदनों के अलावा जनप्रतिनिधियों से प्राप्त हितग्राहियों के आवेदनों का निराकरण भी किया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अधिकारी, कर्मचारी अभियान के दौरान लोगों के घर घर जाकर पूछेंगे कि आपको कोई प्रॉब्लम तो नहीं है। यदि उनके कोई समस्या होगी तो तत्काल निराकरण किया जाएगा। अभियान के दौरान कई विभागों द्वारा नवाचार किए जाएंगे कार्यक्रम का प्रारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *