रतलाम: मान के कार्यक्रम से लौट रहे थे, ट्रैक्टर पलटी खाया, 10 वर्षीय बालक सहित दो की मौत, आधा दर्जन घायल

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,5मई(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक महिला सहित 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल भी हुए हैं। सभी लोग मान के कार्यक्रम से लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवरीया निवासी विनोद भाभर अपने पुरे परिवार के साथ अपने पुत्र संदीप 5 वर्षीय के मान कार्यक्रम चलते गुरुवार दोपहर ग्राम करमदी अपने भेरुजी स्थल पर गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 4.30 बजे टैक्टर से सभी वापस लौट रहे थे।

इस दौरान इटावा माता रोड पर रामपुरिया रेलवे फाटक पार करते ही टैक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे एक खेत में पलट गया। इस दौरान टैक्टर ट्राली में विनोद की बड़ी मम्मी दुर्गा बाई पति मोतीलाल 40 वर्षीय निवासी सेवरीया और उमंग पिता मंगल 10 वर्ष की टैक्टर ट्राली के नीचे दबने से मौत हो गई। दुर्घटना में 6 से अधिक लोग घायल हुए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *