रतलाम: जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रिजन एवं रतलाम इकाई यूथ का शपथ ग्रहण समारोह 14 को, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय रहेंगे मौजूद

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,12मई(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन एवं जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 14 मई को आयोजित होने जा रहा है।

जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय एवं म. प्र. भाजपा उपाध्यक्ष पंकज जोशी के सानिध्य में,पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी एवं मध्य प्रदेश रीजन के वरिष्ठ फेडरेशन उपाध्यक्ष हेमंत जैन आदि के मुख्य आतिथ्य में सागोद रोड स्थित जेएमडी पैलेस पर आयोजन संपन्न होगा।

ग्रुप के विनीत पीपाड़ा ने बताया कि ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश गादिया मध्य प्रदेश रीजन के चेयरमैन का पदभार ग्रहण करेंगे। उनके साथ सचिव मुकेश धोका नागदा, उपाध्यक्ष संदीप रांका, अमित जैन, प्रकाश चोरड़िया, सह सचिव कमलेश कटारिया, अश्विन मेहता, कोषाध्यक्ष हेमा दलाल, पी आर ओ अंकित जैन, रिंकेश रांका ,अजय राज जैन द्वारा पदभार ग्रहण किया जाएगा।साथ ही अपने 13 वर्ष के सातवें पद ग्रहण समारोह में यूथ अध्यक्ष के रूप में वैभव रांका, सचिव सौरभ मूणत के साथ ही उपाध्यक्ष राहुल छाजेड़, कोषाध्यक्ष अभिषेक रांका ,सह सचिव अभय लोढ़ा, गर्वित गोखरू, सहकोषाध्यक्ष अमित गोरेचा, पीआरओ यतेंद्र मेहता के साथ 30 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मप्र के 80 से अधिक शाखाएं के पदाधिकरी के साथ समाज के कई गणमान्य उपस्थित होंगे।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा आदि ने शपथ ग्रहण के इस आयोजन पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *