रतलाम: बूथ विजय संकल्प अभियान- शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने ली  शक्ति केंद्रों के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, कहा- भाजपा ने देश को एक नई दिशा देने का काम किया 

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||


रतलाम, 14 मई (खबरबाबा.काम)।
भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर विधानसभा के शक्ति केंद्रों के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

उन्होंने देश, प्रदेश और शहर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि हम एक विचार के लिए कार्य करते है और इस पूरे विचार का प्रदर्शन देश में नजर आ रहा है।
विधायक श्री काश्यप ने कहा कि भाजपा ने हमेंशा वोट बैंक की राजनीति न करते हुए जनता के हित में काम किया है। देश को एक नई दिशा देने का काम किया है और यहीं कारण है कि आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा दल है।

श्री काश्यप ने कहा कि विकास के तीन क्रमों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं नगर में विधायक चुनकर उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरा निर्वाह किया है। तीनों स्तर पर जन कल्याण के जो कार्य हुए है उनकी जानकारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं केा होनी चाहिए।

भाजपा ने धारा 370 को हटाया, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, तीन तलाक पर कानून बनाया, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत एवं मेक इन इण्डिया के माध्यम से देश को नई दिशा दी। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया। रतलाम में मेडिकल कॉलेज ने सार्थकता सिद्ध की है, जिला अस्पताल भवन, ऑडिटोरियम, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज के कार्य चल रहे है। 8 लेन एक्सप्रेस-वे के पास निशेश क्षेत्र का विकास रतलाम की दिशा बदलेगा। बैठकों के आरंभ में पितृपुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। सभी बैठकों में बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण के साथ वार्ड संयोजक, बूथ संयोजक, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव, कलस्टर संयोजक, व्यवस्था प्रमुख, नियंत्रक, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *