रतलाम: जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

indresh98kumar@gmail.com
5 Min Read
||

रतलाम,15 मई(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मध्य प्रदेश रीजन एवं जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ का शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम को जेएमडी पैलेस में संपन्न हुआ।

आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ,मध्य प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, फेडरेशन के उपाध्यक्ष हेमंत जैन अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में जैन सोशल ग्रुप महिदपुर में की महिला सदस्यों द्वारा घोष के साथ नवनियुक्त मध्य प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गादिया व अतिथियों की अगवानी कराई गई। उसके पश्चात भगवान श्री महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत रतलाम के सभी जैन सोशल ग्रुप परिवार द्वारा बारी -बारी से किया गया।

प्रितेश महेंद्र गादिया ने मध्य प्रदेश रीजन चेयरमैन पद की शपथ मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय व हेमंत जैन ने पिन पहनाकर दिलवाई। श्री गादिया के साथ नवीन सचिव के रूप में मुकेश धोका नागदा, उपाध्यक्ष प्रकाश चोरडिया नीमच , अमित कावड़िया उज्जैन, संदीप रांका जावरा, कोषाध्यक्ष हेमलता दलाल उज्जैन, सह कोषाध्यक्ष कमलेश बुपक्या, सह सचिव कमलेश कटारिया, सह सचिव अश्विन मेहता, पी आर ओ ग्रीटिंग अजयराज जैन भोपाल, पी आर ओ वेब एडमिन अंकित जैन , अभ्युदय डायरेक्टरी संपादक सौरभ नाहर एवं म.प्र. रीजन के 9 जोन कॉर्डिनेटर रतलाम से जयंतीलाल डांगी, नागदा से मुकेश बुपक्या, उज्जैन से संजय सूर्या, भोपाल से सुषमा गंगवाल, विदिशा से मयूर संघवी, जावरा से शेखर नाहर, मंदसौर से कपिल भंडारी, नीमच से सुभाष बाफना, देवास से अल्पा शाह ने भी रीजन अध्यक्ष के साथ शपथ ली ।

श्री विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाई प्रीतेश जो अलख जगाने जा रहा है उससे आने वाली नई पीढ़ी पीढ़ी के अंदर नए संस्कार का बीजारोपण होगा। साथ ही वह सेवा व धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए निरंतर सार्थक प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि श्री महेंद्र गादिया ने जो बीज बोया उसका फल हमें आज दिख रहा है। जैसा वृक्ष होता है वैसा ही फल प्राप्त होता है।

पूर्व मंत्री श्री कोठारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रितेश जिस प्रकार कार्य कर रहे हैं वह आगे बढ़ रहे हैं मुझे महैंद्र की याद आ गई। जैसा जज्बा उसमें था वैसा ही प्रितेश में है।

पंकज जोशी ने कहा की जैन सोशल ग्रुप जिस तरह से सामाजिक कार्यों में अग्रणी है भाई प्रीतेश उसे और नई ऊंचाइयों प्रदान करेगा ।इसके पश्चात प्रीतेश गादिया ने अपने उद्बोधन में जैन सोशल ग्रुप की टैगलाइन बंधुत्व से प्रेम को बी5 के महत्व समझाया। बंधुत्व से प्रेम, बंधुत्व से सेवा, बंधुत्व से परिवार, बंधुत्व से व्यापार, बंधुत्व के संस्कार, यानी बी5 से 2 वर्षो के कार्यों की नीव रखी।साथ ही म. प्र. रीजन के अंतर्गत असहाय जैन परिवार के स्वास्थ्य बीमा करवाना अनिवार्य लक्ष्य रहेगा । जेएसजी रतलाम यूथ के नवीन अध्यक्ष वैभव रांका ने अपने उद्बोधन में आने वाले अपने सत्र में जो कार्य होना है उसकी रूपरेखा रखी। श्री रांका को फेडरेशन के मनीष कोठारी, पूर्व अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा व अतिथियों ने पिन पहनाकर नई पदभार स्थांतरित किया। श्री रांका के साथ उनकी टीम में उपाध्यक्ष राहुल छाजेड़ ,सचिव सौरभ मूणत ,सह सचिव अभय लोढ़ा, गर्वित गोखरू, कोषाध्यक्ष अभिषेक राका, सह कोषाध्यक्ष अमित गोरेचा, प्रचार सचिव यतेंद्र मेहता व कार्यकारिणी सदस्यो ने भी शपथ ली। एक नवीन जैन सोशल ग्रुप रतलाम एलिट की घोषणा कर बनने वाले अध्यक्ष एवं सचिव को प्रीतेश गादिया व वैभव राका द्वारा पिन प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित इंटरनेशनल फेडरेशन से दीपेन कोठारी, अभय सेठिया, मनीष कोठारी, विजयलाल ,पूर्व रीजन चेयरमैन विनोद बरबोटा, जितेंद्र रुनवाल, एसएम सिसोदिया, अनिल धारीवाल, राहुल चपरोत ,एचएल मेहता, मुकेश कटारिया, अभिषेक सेठिया, सुशील काठेड , जयंतीलाल फाफरिया, अमर जैन ,धर्मचंद चपरोद जावरा के साथ पूरे मध्य प्रदेश से लगभग 80 ग्रुप के सदस्य ने शिरकत की। इस अवसर पर रतलाम के कई सामाजिक व राजतिनिक संगठनों से गणमान्यजन उपस्थित ।

जे एस जी यूथ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़, नवदीप मूणत, मेहुल बम, वीरेंद्र कटारिया, गर्वित रुनवाल, अरिहंत बोराना, एकांश भंडारी, विजय जैन,एवम कई यूथ सदस्यो का सहयोग प्रदान हुआ । कार्यक्रम का संचालन श्रीमति चंदाजी कोठारी मंदसौर व सौरभ नाहर ने किया। आभार मुकेश धोका ओर सौरभ मूणत ने माना ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *