रतलाम: घर में मिली पति- पत्नी की लाश, पत्नी की हत्या कर पति भी फांसी के फंदे पर झूला, पुलिस कर रही जांच

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,16मई(खबरबाबा.काम)। जिले के आलोट में एक व्यक्ति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने धारदार हथियार से पत्नी के गुप्तांगों तक को काट डाला। पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनो के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिए।

घटना जिले के आलोट तहसील के गांव तलोद का खेड़ा की है । यहां के निवासी बालूसिंह पिता सरदारसिंह के घर के दरवाजे आज सुबह देर तक नही खुले तो लोगो को कुछ शंका हुई। गाव के सरपंच ने इसकी सूचना आलोट पुलिस को दी। मौके पर आलोट पुलिस पहुची। मौके पर बालूसिंह के दो बच्चे भी घर के बाहर खड़े थे। यह दोनो बच्चे कल रात को गाव में ही रहने वाली अपनी मौसी के घर चले गए थे। पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया । घर के अन्दर एक कमरे में एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी तथा एक व्यक्ति रस्सी से फांसी लगा हुआ था।

आसपास के लोगो से पुलिस ने पता किया तो मृतक व्यक्ति बालूसिंह ओर महिला उसकी पत्नी तेजकुंवर उर्फ तेजुबाई थी। आलोट पुलिस ने एफएसएल अधिकारी को सूचना दी। पुलिस को कमरे के अंदर से एक मोबाइल फोन, एक डायरी, खून से सनी एक कुल्हाड़ी, फरसा दराता मिले। पुलिस ने सभी को जब्त कर पति पत्नी के शवों को पीएम के लिए आलोट हॉस्पिटल पहुचाया।

पीएम के बाद दोनों के शव पुलिस ने परिजनों को सौप दिए। आलोट थाना प्रभारी शिवमंगलसिंह सेंगर के मुताबिक मृतक बालूसिंह शराब पीने का आदी था। वह अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था। वह रोज पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। मृतक खेती का कार्य करता था। बताया जाता है कि मृतक बालूसिंह ने पहले पत्नी की बुरी तरह से हत्या की। उसकी पत्नी के सिर, चेहरे सहित गुप्तांगों पर धारदार हथियार से चोट के निशान है। पत्नी की हत्या के बाद बालूसिंह ने भी खुद फासी लगा ली जिससे उसकी भी मौत हो गयी। इस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *