पूर्व सीएम कमलनाथ की बिजली को लेकर बड़ी घोषणा- सरकार बनी तो ‘100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ’

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

बदनावर,18मई(खबरबाबा.काम)। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार आने पर 100 यूनिट तक बिजली माफ की जाएगी और 200 यूनिट के लिए हाफ बिल होगा। ये घोषणा उन्होने गुरुवार को बदनावर में एक आमसभा को संबोधित करते हुए की।उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वो कमजोर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि आज मध्यप्रदेश का नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है और प्रदेश का अन्नदाता खाद बीज और फसलों के उचित मूल्य के लिए भटक रहा है। उन्होने कहा कि हमें गर्व है कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र कांग्रेस की सरकार ने बनाया था, लेकिन आज पीथमपुर की हालत देखकर बेहद दुख होता है।

पीसीसी चीफ ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश से मांग उठ रही है इस बार विधानसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार दिया जाए जिससे मैं काफी हद तक सहमत भी हूं, हमारा स्थानीय संगठन इसमें अहम भूमिका निभाएगा।

इसी के साथ उन्होने कहा कि ‘मुझे ईडी और सीबीआई से कतई डर नहीं लगता क्योंकि मेरा रास्ता सच्चाई का रास्ता है। 44 साल के मेरे राजनीतिक जीवन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। 44 साल मुझे मेरे क्षेत्र की जनता ने वोट दिया है। कोई सांसद नहीं है देश में जो इतने चुनाव जीता हो जितने मैं जीता हूं।’

पूर्व सीएम कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक में तो 40% कमीशन हुआ करता था, परंतु मध्य प्रदेश की जनता जानती है कि यहां पर पंचायत से लेकर मंत्रालय तक क्या हाल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *