रतलाम: बड़ी उपलब्धि- शहर के युवा शशांक कुमार को यूपीएससी परीक्षा में मिली सफलता

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,24मई(खबरबाबा.काम)। रतलाम के होनहार युवा शशांक कुमार ने देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी 2022 परीक्षा में 727 वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम गोरवान्वित किया है।

शशांक रतलाम के इंदिरा नगर में निवास करते हैं।उनके पिता हरेंद्र प्रसाद यादव रतलाम रेल मंडल में एइएन के पद पर कार्यरत हैं। वही माता रीमा कुमारी गृह लक्ष्मी है। बड़ी बहन पूजा यादव जज की परीक्षा की तैयारी कर रही है और छोटी बहन लता यादव एमबीए की छात्रा है।

शशांक ने यूपीएससी में चौथी बार में सफलता प्राप्त की है। विज्ञान गणित विषय के विद्यार्थी शशांक ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीई की डिग्री हासिल की तथा यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए 1 साल के लिए दिल्ली रहे। कोचिंग करने के बाद उन्होंने घर पर रहकर ही तैयारी की। यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की शशांक बताते हैं कि वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे किताबों तथा गूगल के माध्यम से वह परीक्षा की तैयारी में लगे रहे। शशांक क्रिकेट खिलाड़ी भी रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *