रतलाम: शहर विधायक चेतन्य कश्यप ने कहा-यह मेरा सम्मान नहीं भाजपा और हजारों परिवारों का सम्मान है,अवैध कॉलोनियों के वैध होने पर प्रापर्टी व्यवसायियों ने किया सम्मान

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,25मई(खबरबाबा.काम)। यह मेरा नहीं भारतीय जनता पार्टी व उन लोगों का बहुमान है, जो अवैध कॉलोनी की समस्या से जूझ रहे थे। आज लगभग 10 हजार परिवारों का आशियाना वैध की गिनती में शामिल हो गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का हम आभार व्यक्त करते है।

यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन व प्रॉपर्टी व्यवसायियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कही।

इस समारोह में शहर की 51 कॉलोनियों को अवैध से वैध कराए जाने पर रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन व प्रॉपर्टी व्यवसायियों ने विकास पुरूष चेतन्य काश्यप और महापौर का सम्मान किया।

ऐसोसिएशन ने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

श्री कश्यप ने इस मौके पर कहा कि अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रकिया लंबे समय से चल रही थी, लेकिन पिछले वर्ष कानून बनने के बाद इसमें गति आई। कॉलोनियों के वैध होने से अब क्षेत्र के रहवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेगी और उनकी संपत्ति के दाम भी बढ़ जाएंगे। इससे शहर के विकास को गति मिलेगी।

समारोह के दौरान संस्था के पदाधिकारिगण व सदस्यगण के साथ स्थानीय पार्षद धर्मेंद्र व्यास, अक्षय संघवी, हितेश कामरेड, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष सोनू यादव, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मंगल लोढा, गोपाल परमार, अनिल कटारिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजकमल जैन ने किया व आभार अशोक भाणावत ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *