म.प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्रदान करने की प्रथम अधिसूचना जारी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम/26 मई(खबरबाबा.काम)। पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार पाण्डेय को म.प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर म.प्र. द्वारा आयुर्वेद संकाय अंतर्गत संहिता सिद्धांत विभाग में रसायन विषय पर पीएच.डी की उपाधि हेतु अधिसूचना जारी की गई।

यह म.प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर म.प्र. द्वारा पीएच.डी की दी गई प्रथम उपाधि है। महाविद्यालय के संचालक डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, संस्था पीआरओ योगेन्द्र पूरी गोस्वामी, डॉ. अनुप शर्मा, डॉ. राहुल पलशेतकर, डॉ. संजय काम्बले, डॉ. उमेश शुक्ला, डॉ. अमोल पवार, हर्षिता राठौर, राहुल जाट, दिपक मालाकार, निलेश अडानिया, अजय कटारिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *