रतलाम: जिले के प्रभारी और प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया सड़क हादसे में घायल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,30मई(खबरबाबा.काम)। जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया मंगलवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए है। ग्वालियर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। ये हादसा ग्वालियर -इटावा हाइवे पर मालनपुर के पास हुआ है। बताया गया है कि उनकी कार एक टैक्टर ट्राली से जा टकराई है।

रतलाम जिले के प्रभारी और मप्र के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया को इलाज के लिए ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि ओपीएस भदौरिया भिंड की मेहगांव विधानसभा से विधायक है और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

सड़क हादसे में घायल हुए प्रदेश के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया को लेकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया है। उन्होंने मंत्री भदौरिया के जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की है।

जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया का इलाज ग्वालियर के बिरला अस्पताल में चल रहा है। उनका इलाज अस्पताल के न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. विपुल अग्रवाल कर रहे हैं। बताया गया है कि सड़क हादसे में राज्यमंत्री भदौरिया के सिर में हल्की चोटें लगी हैं। उनकी आवश्यक सभी जांचे की जा रही है और वे बातचीत भी कर रहे हैं। सड़क हादसे में घायल हुए ओपीएस भदौरिया को फिलहाल डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उनके सिर और पैर में चोटें जरूर है मगर किसी भी प्रकार की गंभीर चोट होने की बात नहीं सामने आई है। इस सड़क हादसे में मंत्री भदौरिया का सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *