रतलाम: कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की एक और बड़ी कार्रवाई-स्वयं जाकर 34 पीड़ितों को उनके प्लाट का कब्जा दिलाया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,3जून(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में शनिवार को रतलाम शहर में भू-माफिया के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा 34 पीड़ितों को उनके भूखंडों पर कब्जा दिलाया गया‌।

यह कार्रवाई शहर की सूरज मल जैन कॉलोनी के समीप स्थित भूमि पर की गई।इस दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसडीएम संजीव पांडे, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, कोटवार भूखंड धारक मौजूद रहे।

एसडीएम श्री पांडे ने बताया कि 34 भूखंड धारक लंबे समय से अपने भूखंड पर कब्जे के लिए परेशान थे। पीड़ितों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर जनसुनवाई तक शिकायत एवं आवेदन किए गए थे‌। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले द्वारा भूखंडों की विस्तृत छानबीन करके शनिवार को उनके वास्तविक खरीदारों को भूखंडों पर कब्जा दिलाया गया‌‌। अपने भूखंड पाकर प्रसन्न हुए पीड़ित जनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।


एस डी एम श्री पांडे ने बताया कि वर्ष1994 से लेकर उसके बाद तक की अवधि में एहसान मुकाती द्वारा विभिन्न खरीदारों को भूखंड बेचे गए थे। परंतु उनको कब्जा नहीं दिया जा रहा था‌ अपने भूखंड के लिए लोग परेशान हो रहे थे।आज जब उनको अपने भूखंड का कब्जा मिला है तो उन्होंने मुख्यमंत्री तथा प्रशासन दिल से धन्यवाद दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *