रतलाम: बार में पसंद का गाना नहीं बजाने पर तोड़फोड़ और चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,5जून(खबरबाबा.काम)। 3 दिन पूर्व स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत फाइव एलिमेंट बार में चाकूबाजी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा और उसके दो साथियों की गिरफ्तारी कर लिया है। पुलिस ने आज आरोपियों का पैदल जुलूस भी निकाला।

बार में अपनी पसंद का गाना नहीं बजाने पर तोड़फोड़ करने और चाकूबाजी की वारदात के आरोपी सौरव बरगुंडा और उसके दो साथियों का स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आज पैदल जुलूस निकाला। पुलिस इन्हे थाने से कोर्ट तक पैदल ले गई। पुलिस ने इसके पीछे पुलिस का वाहन खराब होने का कारण बताया।

दरअसल प्रताप नगर बायपास स्थित फाइव एलिमेंट बार में बीते गुरुवार को सौरभ बरगुंडा और उसके साथियों ने जमकर उत्पात मचाया था। जहां सौरभ बरगुंडा ने बार में अपनी पसंद का गाना नहीं बजाए जाने से नाराज होकर बार कर्मचारी को चाकू मार दिया था। चाकूबाजी में घायल हुए कर्मचारी शैलेंद्र सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घटना की शिकायत मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के विरुद्ध प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया था। घटना के बाद मुख्य आरोपी सौरव बरगुंडा फरार था जबकि उसके एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने बीती रात सौरव के साथ दो और साथियों को गिरफ्तार किया। सोमवार को सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *