रतलाम: पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में जमीन विवाद में चली गोली, मौके पर पुलिस बल तैनात

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,6जून(खबरबाबा.काम)। जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। स्थिति को देखते हुए मोके पर भारी सख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मगलवार रात्रि करीब 8 बजे के पिपलौदा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बोरखेड़ा में जमीन विवाद के चलते इकबाल नाम के एक युवक ने लछु सेठ उर्फ लछु पर गोली चला दी ।

बताया जा रहा है कि उपरवाडा के इकबाल का बोरखेड़ा में पोल्ट्री फार्म है । जिसके पास लच्छू सेठ की जमीन होने की बात सामने आ रही है । दोनो का पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज इसी विषय को लेकर दोनों पक्षों में अनबन बढ़ गई और आरोपी इकबाल ने लछु सेठ पर गोली चला दी। गोली लछु सेठ के बाए कंधे पर जा लगी। मोके पर मौजूद लछु सेठ के अन्य साथियो ने घायल को स्थानीय अस्पताल लेकर गये जहा से डॉक्टरों ने गोली फसी होने के चलते रतलाम जिला अस्पताल रैफर किया गया। वही पुरे घटनाक्रम के बाद से क्षेत्र में भारी सख्या में पुलिस बल मौजूद है। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *