रतलाम: डंपर की चपेट में आने से 3 वर्षीय बालिका की मौत, बाइक चालक भी हुआ गंभीर रूप से घायल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,8जून(खबरबाबा.काम)। शहर के समीप धामनोद में आज एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना में मृत बालिका और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की मदद से सैलाना से रतलाम जा रहे डॉ भरत शर्मा ने घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर धामनोद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाले डंपर चालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर डंपर जप्त किया है।

यह दर्दनाक हादसा रतलाम बांसवाड़ा रोड पर धामनोद बाईपास पर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो डंपर एक साथ तेज रफ्तार से आ रहे थे। दोनों डंपर की क्रॉसिंग के दौरान ही बाइक सवार व्यक्ति और 3 वर्षीय बालिका एक डंपर की चपेट में आ गए। 3 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक को गंभीर चोट आई है। धामनोद चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर लगा जाम हटवाया। इसी बीच सैलाना से रतलाम आ रहे डॉ भरत शर्मा ने अपने वाहन से गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को अस्पताल पहुंचाया। धामनोद चौकी पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *