रतलाम: महिलाओं के जीवन में सामाजिक बदलाव लाएगी लाडली बहना योजना – विधायक चेतन्य काश्यप, – जिला मुख्यालय के मुख्य कार्यक्रम में बहनों ने देखा जबलपुर के कार्यकम का सीधा प्रसारण

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|


रतलाम, 10 जून (खबरबाबा.काम)।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जबलपुर में शनिवार शाम मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का भव्य शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का जिला मुख्यालय के मुख्य कार्यक्रम में सीधा प्रसारण देखा गया।

अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगी। इस मौके पर लाडली बहनों ने हाथों में पट्टिका थामकर मुख्यमंत्री श्री चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर , निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित और पार्षद देवश्री पुरोहित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और बहने उपस्थित रही।

विधायक श्री काश्यप ने इस मौके पर सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लाडली बहना योजना के माध्यम से सभी बहने सशक्त एवं आत्म निर्भर होगी। मुख्यमंत्री की यह योजना देश और प्रदेश ही नहीं पूरे विश्व की अनूठी योजना है। इसमें अभी बहनों के खाते में एक हजार रूपए प्रतिमाह आएंगे लेकिन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भविष्य में यह राशि बढ़ाकर तीन हजार रूपए तक बढ़ाने की घोषणा की है, जो ऐतिहासिक है।

महापौर द्वारा लाडली बहना योजना के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत ही आनंद का क्षण है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के दर्द को समझा और लाडली बहना योजना की शुरुआत की। यह विश्व की सबसे बड़ी योजना है। भाजपा हमेशा विकास की बात करती है।

नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जनहितेषी योजनाएं लाए हैं। लाडली बहना योजना बहनों को आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक रूप से मजबूत बनाएगी। रतलाम शहर में विकास का क्रम निरंतर जारी है। विधायक चेतन्य काश्यप भी रतलाम में असंभव कार्य को संभव करते है। उनके प्रयासों से रतलाम नगर से महानगर बन रहा है। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने भी संबोधित किया। शुरूआत में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री धर्मेंद्रसिंह देवड़ा और आभार वार्ड संयोजक संजय पांडे ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *